पटेवा:NH-53 पर सड़क पार कर रही महिला को बुलेट ने मारी टक्कर, घायल

पटेवा। ग्राम टुरीडीह में NH-53 सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर, दाहिने हाथ और बाएं पैर में चोट आई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को करीब 10:30 बजे सोनकयना कोसरिया नहाने के लिए तालाब जा रही थी। वह उमा मेडिकल के सामने NH-53 सड़क पार करने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान झलप की ओर से आ रही रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल क्रमांक OD17AC8121 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना उमा मेडिकल के संचालक उमा पटेल ने महिला के पति को फोन पर दी। इसके बाद घायल सोनकयना कोसरिया को एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल झलप ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सियाराम हॉस्पिटल झलप रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी उमा पटेल एवं नुपनरेन्द्र सिंह बाघमारे ने भी मोटरसाइकिल चालक की तेज रफ्तार एवं लापरवाही से दुर्घटना होने की पुष्टि की। मामले में घायल के पति ने 25 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।



























