महासुमंद

तुमगांव:जमीन विवाद में देवर ने उखाड़े नीम के पेड़, महिला से मारपीट का आरोप

तुमगांव। ग्राम बड़गांव में जमीन और रास्ते को लेकर विवाद के दौरान एक महिला से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने देवर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर पर थी। घर से लगे ब्यारे में उसके देवरों का पैरा व अन्य सामान रखा हुआ है। महिला ने घर के सामने दो नीम के पेड़ लगाए थे। इसी दौरान उसके देवर मुकेश निषाद ने आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने की बात कहते हुए दोनों पेड़ों को उखाड़ दिया और गाली-गलौज करने लगा।
महिला द्वारा पेड़ उखाड़ने और गाली देने का कारण पूछने पर आरोपी ने कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज करते हुए जमीन को अपना बताते हुए घर खाली करने को कहा। महिला द्वारा जमीन में अपना भी हक होने की बात कहने पर आरोपी ने हाथ-मुक्के से मारपीट की।
घटना के दौरान महिला के बेटे छत्रपाल निषाद और बहू मनीषा निषाद मौके पर मौजूद थे। दोनों ने घटना देखी और बीच-बचाव किया। पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!