महासुमंद

महासमुंद:बहन से बातचीत के शक में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

महासमुन्द। ग्राम मुढेना निवासी डुमेश्वर निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 मई 2026 की रात करीब 8 बजे वह वार्ड नंबर 10 स्थित दुर्गा चौक में बैठकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान गांव के रोशन निषाद, भुरू निषाद और कामदेव निषाद वहां पहुंचे।
आरोप है कि रोशन निषाद ने अपनी बहन से बातचीत करने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और दोबारा बात करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने मिलकर हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की। घटना में डुमेश्वर निषाद के होंठ और कमर में चोट आई है।
घटना को चुन्नूलाल निषाद ने देखा तथा बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!