महासुमंद

महासमुन्द:पुरानी रंजिश में युवक ने परिवार के सामने की अश्लील गालियां, पुलिस ने किया केस दर्ज

महासमुंद। महावीर पार्क वार्ड नंबर 02 ग्राम पंचायत मचेवा निवासी आनंद चतुर्वेदी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि 17 मई 2026 की शाम लगभग 5:45 से 6 बजे के बीच शुभांक शर्मा नशे की हालत में स्कूटी से उनके घर पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा।
पीड़ित के अनुसार, परिवार के सामने  अश्लील गालियां देने पर जब उन्होंने और परिवारजनों ने समझाइश दी, तब आरोपी और अधिक आक्रोशित हो गया तथा पत्नी और मां के बारे में अभद्र बातें करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई।
आनंद चतुर्वेदी ने शिकायत में बताया कि आरोपी शुभांक शर्मा आदतन झगड़ालू एवं शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी दुकान और घर पहुंचकर मोबाइल फोन के माध्यम से भी गाली-गलौज एवं धमकी देता रहता है तथा कई बार अनावश्यक रूप से घर में घुसने का प्रयास कर चुका है।
घटना से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!