बसना

बसना:पैसे वापस मांगने पर युवक से मारपीट, नाक से निकला खून

बसना। वार्ड क्रमांक 11 फोकटपारा निवासी एक मजदूर ने मोहल्ले के युवक पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे पीड़ित मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान सरस्वती शिशु मंदिर बसना के पास मोहल्ले का बीसन दास मिला। आरोप है कि बीसन दास ने पैसे वापस नहीं करने की बात कहते हुए   अश्लील गालियां दीं और हाथ-मुक्के से मारपीट की। मारपीट के दौरान पीड़ित की नाक में चोट लगने से खून निकलने लगा। घटना के दौरान युवराज भोई ने बीच-बचाव किया तथा घटना देखी-सुनी।
पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!