बसना: दुर्गा देखने गये युवक के साथ मारपीट मामला दर्ज

बसना. आरक्षी केद्र में नरेश कुमार राणा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लिमदरहा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी है कक्षा पांचवी तक पढ़ा है राज मिस्त्री का काम करता है कि दिनांक 23.10.2023 को लड़का समीर राणा उम्र करीबन 14 वर्ष गांव में दुर्गा देखने गया था कि उसी समय पत्नी चंद्रवती राणा डक्टर के पास से घर वापस आ रही थी कि स्वागत गेट के पास लड़का समीर गांव के स्वागत गेट के पास रो रहा था जिसे पत्नी द्वारा पूछने पर लड़का ने गांव के सुरेंद्र सिदार द्वारा बेवजह मारपीट करना बताया इस बात को घर आकर पत्नी ने बताया तब सुरेंद्र सिदार के पास जाकर मेरे लड़का को क्यों मारपीट किये हो कहने पर उतने मे गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर रहा था लड़ाई झगड़ा मारपीट को देख पत्नी चंद्रवती द्वारा आकर झगड़ा छुड़ाने पर उसे भी सुरेंद्र सिदार की पत्नी द्वारा मारपीट किया जिससे उसके सिर में चोट लगी है । मारपीट से दाहिना भुजा में चोट आया है व परिवार को जाते-जाते जान से मारने की धमकी दिया है । घटना को शिव प्रसाद ताण्डी एवं ललित ताण्डी देखें एवं सुने हैं । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























