बागबाहरा
बागबाहरा: देख लेंगे कहकर पिटाई

बागबाहरा. आरक्षी केद्र में चन्दू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मौलीमुडा नवाडीह थाना बागबाहरा में रहता है, कक्षा 05 वीं तक पढा लिखा है। खेती किसानी का काम करता है दिनांक 24/10/2023 को सुबह करीबन 08:00 बजे घर के पास बैठा था कि भतीजा पुरानिक दीवान, पूरन दीवान आये एवं पुरानी जमीनी विवाद विषय को लेकर अश्लील गाली गुप्तार कर तुझे देख लेंगे कहकर धमकाते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में घसीट दिये जिससे दोनों पैरों में, गर्दन में, पीठ में चोट आयी है। गाली गलौच मारपीट को जीवन यादव, चोवालाल बरिहा देखें सुने बीच बचाव किये है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1






















