बसना में 10 अक्टूबर को होगा ‘विकास बूस्ट शनिवार’, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष पहल

बसना। बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संभल चाइल्ड डेवलपमेंट एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर द्वारा 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को ‘विकास बूस्ट शनिवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पुरानी अशोक ऑयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना, जिला महासमुंद में आयोजित होगा।
केंद्र की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की क्षमताओं को पहचानना, उनकी जरूरतों को समझना और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से उनके विकास को नई दिशा देना है। केंद्र को चाइल्ड डेवलपमेंट एवं रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों का संयुक्त अनुभव है।
कार्यक्रम में नए परिवारों के लिए बच्चों के विकास से संबंधित स्क्रीनिंग, उनकी ताकत एवं जरूरतों की पहचान, विशेषज्ञ टीम से सीधे बातचीत तथा घर पर की जा सकने वाली सरल गतिविधियों के सुझाव दिए जाएंगे। वहीं, केंद्र में पहले से पंजीकृत परिवारों के बच्चों के लिए रिदमिक इंटीग्रेशन गतिविधियां, संवेदी एवं शारीरिक खेल, विकासात्मक गतिविधियां और दैनिक जीवन के कौशल पर आधारित अभ्यास कराए जाएंगे।
इसके साथ ही बच्चों की प्रगति पर चर्चा कर उनके भविष्य के विकास की योजना तैयार करने में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों के आत्मविश्वास, संवाद क्षमता, शारीरिक सक्रियता और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा।
केंद्र प्रबंधन ने अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक परिवार अपने बच्चे के लिए पूर्व में स्लॉट बुक करा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 626-722-7857 पर संपर्क किया जा सकता है।






























