बसना

बसना:किराना दुकान से लौट रहे किशोर से मारपीट, गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

बसना। ग्राम बिटांगीपाली में पुरानी बात को लेकर 16 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आर्यन साव और उसके साथी ने किशोर के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का, डंडे तथा कड़े से मारपीट की। घटना में किशोर के सिर, चेहरे और दाहिने पैर में चोट आई है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 9 अगस्त को किशोर जितेश साव (16 वर्ष) साईं बिहार, बसना स्थित किराना दुकान से अपने घर बिटांगीपाली लौट रहा था। शाम करीब 4 बजे वह गांव के प्राथमिक शाला के पास पहुंचा, तभी आर्यन साव और उसके साथी ने पुरानी बात को लेकर उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने  अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।
घटना के दौरान सुधीर पाण्डे और जगदीश सहिस द्वारा मारपीट देखे और सुने जाने की बात शिकायत में कही गई है। घायल किशोर की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस द्वारा जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!