बागबाहरा

बागबाहरा :रेलवे क्रॉसिंग के पास स्कार्पियो को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर,50 हजार का नुकसान

बागबाहरा। आदिवासी दिवस मनाने महासमुंद से बागबाहरा पहुंचे एक युवक की स्कार्पियो कार को रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो का पिछला गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, चालक 9 अगस्त को स्कार्पियो कार क्रमांक CG 04 QS 7681 लेकर अपने दोस्तों के साथ आदिवासी दिवस मनाने महासमुंद से बागबाहरा आया था। कार्यक्रम के बाद शाम करीब 5:30 बजे वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कार को धीरे-धीरे चला रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे जॉन डियर ट्रैक्टर क्रमांक CG 06 HA 7043 के चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कार्पियो को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर से स्कार्पियो का पिछला गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय कार में पीछे बैठे शुभम ध्रुव एवं मिथलेश ध्रुव भी मौजूद थे, जिन्होंने घटना को देखा। वाहन मालिक/चालक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!