बसना
बसना:जमीन बंटवारे को लेकर बेटे ने माता-पिता से की मारपीट जानिए मामला

बसना। ग्राम तरेकेला निवासी रूपसाय मनहर ने अपने छोटे बेटे शोभाराम मनहर पर जमीन बंटवारे को लेकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रार्थी के अनुसार 22 मई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे शोभाराम मनहर ने जमीन बंटवारे की बात को लेकर अपने माता-पिता के साथ विवाद करते हुए अश्लील गाली-गलौज की और मारपीट की।
घटना में रूपसाय मनहर एवं उनकी पत्नी हीरामोती मनहर को चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पुलिस चौकी भवरपुर में दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी शोभाराम मनहर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1































