महासुमंद

तेन्दुकोना:जमीन पूछने गई महिलाओं पर हमला, पुलिस जांच शुरू

तेन्दुकोना। क्षेत्र के ग्राम बगारपाली में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थी श्रीमती गंगाबाई ठाकुर एवं श्रीमती बिरछाबाई ठाकुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार दोनों महिलाएं जमीन संबंधी जानकारी लेने गौतरिहा बरिहा से मिलने हेमसिंग ठाकुर के फार्म हाउस गई थीं। इसी दौरान हेमसिंग ठाकुर और विमल ठाकुर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों और ठंडा से मारपीट की। घटना में दोनों महिलाओं के कोहनी, भुजा और जांघ में चोट आई है तथा दर्द होने की शिकायत बताई गई है।
घटना के दौरान लोकेश्वरी ठाकुर और पीला बाई ठाकुर द्वारा मारपीट देखे और सुने जाने की बात कही गई है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!