सरायपाली

सरायपाली:नाबालिग लड़की से घर में घुसकर मारपीट जान से मारने की धमकी

नाबालिग लड़की से घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी
सरायपाली में एक नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रतिज्ञा ताण्डी (15 वर्ष) निवासी छिंदपाली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार 22 मई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी नानी के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव के उत्तरा चौहान और तेजराज चौहान उनके घर में घुस आए और थाना में शिकायत करने की बात को लेकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा तेजराज चौहान ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे सिर में चोट लगने के साथ खून निकलने लगा।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 333 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!