सरायपाली :झोपडी मे रखे कांवर से पिटाई

सरायपाली. आरक्षी केद्र सिघोडा़ में दमयंती गार्डिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बांझापाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद मे रहती हैं, कक्षा बारहवीं तक पढी लिखी हैं माता पिता के साथ घरेलू कार्य करती हैं दिनांक 10 जून के सुबह मे अपनी भाभी सुनीता सोना के साथ रविन्द्र सोना के बोर पम्प मे नहाने के लिए गई थी वहां पर कुंती सोना भी नहाने आई थी
भाभी सुनीता एवं कुंती सोना दोना बातचीत कर रहे थे बातो बात मे दोनो मे तू तू मैं मै हुआ तो कुंती सोना बोली तु उडिसा की है उडिसा वालो का चाल चलन ठीक नही रहता है तब भाभी सुनीता बोली तु छत्तीसगढ की है तो हमारे घर की बहु क्यों नही बनी कहने पर कुंती सोना अश्लील गाली गलौच कर तुझे जान से मार दूंगी कहकर पास के झोपडी मे रखे कांवर को उठाकर भाभी सुनीता के सिर, कंधा, हाथ एवं पीठ मे मारकर चोट पहूंचाई है सिर से खून निकल रहा था तब जोर जोर से चिल्लाई मेरी आवाज सुनकर, रविन्द्र सोना आकर अपने लडका को फोन किया तब रविन्द्र सोना का लडका हीरालाल सोना मोटर सायकल लेकर आया और भाभी सुनीता को मोटर सायकल मे घर ले गया तब 112 वाहन को काल किये 112 वाहन आकर भाभी सुनीता को सरायपाली अस्पताल ले गया पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























