महासुमंद

महासमुंद :बस स्टैंड में वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर, 150 चालकों की हुई जांच

महासमुंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बस स्टैंड महासमुंद में वाहन चालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 150 वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चालकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप (बीपी), शुगर जांच तथा नेत्र परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला, उप निरीक्षक श्री रामभजन सिन्हा, प्रधान आरक्षक श्री पवन धनकर, आरक्षक श्री गौरव नारंगे एवं श्री दौलत यादव उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला नोडल अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. अनिल कुमार गोरियार के नेतृत्व में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत चंद्राकर, डॉ. देवेन्द्र साहू, डॉ. सूजाता शुक्ला तथा डॉ. विकास चौहान ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं सहायक नोडल अधिकारी श्री अवधेश कुमार यादव, नेत्र सहायक अधिकारी श्री उमेश कुमार गोतमारे, श्री आशीष कुमार देवांगन, श्री रामेश्वर सिन्हा एवं श्री भुनेश्वरी साहू ने नेत्र परीक्षण की जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 30, क्लब पारा महासमुंद स्थित स्वर्गीय श्री छोटा लाल कोठारी के निवास पहुंचकर उनके नेत्रदान एवं समाजसेवा के प्रेरणादायी कार्यों को स्मरण करते हुए उनके पुत्र श्री मुकेश कोठारी को अभिनंदन-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। स्वास्थ्य विभाग ने इसे नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में प्रेरक पहल बताया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!