सरायपाली

सरायपाली : मेडिकल दुकान के सामने से एक्टिवा पार, CCTV खंगाल रही पुलिस

 

सरायपाली। थाना सरायपाली के सामने स्थित मेडिकल दुकान के बाहर खड़ी सफेद रंग की होंडा एक्टिवा अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। चोरी हुए वाहन की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 06 निवासी सेवाशंकर अग्रवाल की एक्टिवा क्रमांक CG06GQ2326 जय प्रह्लाद मेडिकल के सामने खड़ी थी। 9 सितंबर की रात करीब 1:40 बजे अज्ञात व्यक्ति वाहन चोरी कर ले गया। सुबह दुकान के सामने एक्टिवा नहीं मिलने पर आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

मामले में पीड़ित की शिकायत पर सरायपाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर चोरी हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!