महासुमंद

महासमुंद:दही हंडी कार्यक्रम में विवाद के बाद युवक से मारपीट, सिर पर कड़े से किया वार

महासमुंद।पोला पर्व पर आयोजित दही हंडी कार्यक्रम के दौरान बाधा उत्पन्न करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामले में तीन युवकों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार ग्राम मचेवा निवासी युवक 10 सितंबर की रात करीब 9 बजे दही हंडी कार्यक्रम में मौजूद था। कार्यक्रम के दौरान गांव के बालाराम यादव, बहादूर ध्रुव एवं गोलू ध्रुव द्वारा कथित रूप से बाधा उत्पन्न की जा रही थी। इस पर युवा संगठन के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों, ग्रामीणों और शिकायतकर्ता ने उन्हें मना किया।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 9:30 बजे शिकायतकर्ता शौच के लिए तालाब की ओर जा रहा था। इसी दौरान गणेश मंदिर के पास तीनों आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि बालाराम यादव ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर से खून निकलने लगा।
घायल युवक ने बर चौक पहुंचकर अपने चाचा लोचन साहू एवं भाई धर्मेंद्र साहू को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। इलाज के बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!