महासुमंद

महांसमुद : गाली गलौच करने से मना करने पर मारपीट

महांसमुद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में युकेश्वरी साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बिरकोनी में रहती है कक्षा दसवी तक पढाई की हैं PS सर्जिकल प्लांट बिरकोनी में मजदूरी का काम करती हैं दिनांक 02.07.2023 के संध्या 06 बजे काम से छुट्टी होने के बाद अपने साथी उमा यादव, मुनिया यादव, संजू साहू के साथ घर जा रही थी बजरंग बली मंदिर के पास उमेश विश्वकर्मा अपने साथियों के साथ बैठकर गाली गलौज कर रहा था जिसको उनके द्वारा क्यो गाली गुप्तार कर रहे हो तुम्हारी मां बहन नही है क्या कहने पर, उमेश विश्वकर्मा तुम कौन होते हो मुझे मना करने वाले कहकर गाली गुप्तार कर हाथ मुक्के से मारपीट किया, मारपीट करने से आवाज सुनकर पति प्लांट के बाहर आये झगड़ा छुड़ाने पर उसको भी उमेश विश्वकर्मा अपने साथियों के साथ हाथ मुक्के से मारपीट कर पत्थर से मारकर जान से खतम कर दूंगा कहकर जान से मारने की धमकी दिया। घटना को देखकर सुपरवायजर जयजीत, डिगेश ध्रुव देखे एवं झगड़ा छुड़ाये है। उसके बाद अपने पति के साथ घर गई तो उमेश विश्वकर्मा घर के पास जाकर भी गंदी गंदी गाली गुप्तार कर आज उसको जान से खतम कर दूंगा कहकर धमकी दिया। उसको भी पड़ोसी सावित्री ध्रुव एवं राजकुमार साहू देखे सुने है। मारपीट करने से बांये हाथ, सिर, पीठ में चोट लगा है। पति को सिर आंख, गले, कान में चोट लगा है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!