सरायपाली

सरायपाली:सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सरायपाली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैकिन में जोन स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लिमगांव, परसकोल, सिंघोड़ा, माल्दामाल, चारभाठा, भोथलडीह, बांजीबहाल, बांझापाली, कलेण्डा (सिंघोड़ा) एवं केना संकुल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न स्तरों में भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
भाषण प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर निखिलेश गिरी (कक्षा 5वीं, पैकिन), उच्च प्राथमिक स्तर पर खुशबू पटेल (कक्षा 7वीं, पैकिन) एवं सतीश तांडी (कक्षा 8वीं, रिमजी) तथा हायर सेकेंडरी स्तर पर अंजलि बारीक (कक्षा 12वीं, माल्दामाल) एवं नमन पंडा (कक्षा 12वीं, केना) ने स्थान प्राप्त किया।
ड्राइंग प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर आशीष तांडी, अंशु दास, गणेश गिरी एवं मिखिलेश गिरी ने स्थान बनाया। माध्यमिक स्तर पर नरोत्तम बाघ, अन्नु चौहान, लोरिमा साहू, मीनाक्षी भोई, डिलेश भोई, पराग भोई, तृप्ति बारीक एवं स्वेरा मलिक चयनित हुए। हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर हिमेश भोई, चुनेश भोई, करिश्मा भोई, सुप्रिया साहू, खुशी मुंडा, भगवती पटेल, हेमलता प्रधान एवं अविनाश सिदार ने स्थान प्राप्त किया।
चयनित सभी प्रतिभागी अब विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं निर्णायकों ने अपनी भूमिका निभाई।
इस अवसर पर शिक्षाविद आरके कर सहित प्राचार्य सुशील पटेल, पीके ग्वाल, कोमल प्रसाद पटेल, सुशील सेठ एवं विनोद कुजूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक भिखारी चरण साहू सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश ठेठवार ने किया।
उक्त जानकारी शिक्षा विभाग विकासखंड मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!