सरायपाली:केंदूढार में छात्राओं के सपनों को मिली साइकिल की उड़ान

सरायपाली। निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल केंदूढार में कक्षा नवमीं में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल, जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, केंदूढार सरपंच पूर्णिमा साहू, सांसद प्रतिनिधि रोहित कुमार साहू, पंच अनीता चौहान, नीलाबाई डड़सेना सहित विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार साहू, व्याख्याता किशोर कुमार कश्यप, गीता रॉय, भानुमति साहू एवं डमरुधर रौतिया उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य वर्ग के बीपीएल परिवारों की बालिकाओं को साइकिल प्रदान की जाती है। यह योजना बेटियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा देने के साथ उनकी शिक्षा की राह को भी आसान बना रही है।
जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के विद्यालय में नामांकन और ठहराव में वृद्धि हुई है। साइकिल मिलने से दूर-दराज से स्कूल आने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।






























