सरायपाली

सरायपाली:प्रभातफेरी से सांस्कृतिक कार्यक्रम तक, बानीगिरोला स्कूल में यादगार रहा स्वतंत्रता दिवस

सरायपाली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की प्रभातफेरी से हुआ। इसके बाद अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
मुख्य अतिथि कामता पटेल, सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अनुशासन का पालन करने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा देशप्रेम की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य भोग सिंह भोई ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देशभक्ति, शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 42 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में प्रमोद सागर, गौरी पटेल, सावित्री दास, अनंत कुमार पटेल, शिवचरण पटेल, लक्ष्मी प्रसाद पटेल, भुनेश्वर दास, नवीन पटेल, जगन्नाथ पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोचन बाघ, डॉ. मुकेश चौधरी एवं नेहा ओगरे ने किया। अंत में सरपंच द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता अभिमन्यु चौधरी ने किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!