सरायपाली:चकरदा स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन, हितराम को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

सरायपाली। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चकरदा में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए शाला प्रबंधन समिति (SMC) का गठन विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हितराम साहू को अध्यक्ष, डमारलाल पटेल को उपाध्यक्ष, भूषणसिंह सिदार को सदस्य शिक्षाविद, देवेंद्र लोई को सचिव तथा कश्यप प्रधान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में सरपंच प्रतिनिधि नेपाल सिंह सिदार, पूर्व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुदर्शन साहू, भूतपूर्व सरपंच दामोदर चौहान सहित अभिभावक, ग्रामीणजन एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधान पाठक देवेंद्र लोई ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय वातावरण तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करने का संकल्प दिलाया।
विद्यालय परिवार ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति के सक्रिय सहयोग से शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चकरदा शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।






























