जाॅब:शुभा नर्सिंग होम में 30 से अधिक पदों पर भर्ती, योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

सरायपाली। झिलमिला, सरायपाली स्थित शुभा नर्सिंग होम में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्था द्वारा चिकित्सकीय, नर्सिंग एवं अन्य सहयोगी स्टाफ के कुल 14 श्रेणियों में पदों की आवश्यकता बताई गई है।
भर्ती के तहत आरएमओ/जनरल ड्यूटी डॉक्टर (MBBS, BAMS, BHMS) के 3 पद, नर्सिंग स्टाफ में पुरुष एवं महिला के 3-3 पद, वार्ड बॉय के 4 पद तथा वार्ड गर्ल के 4 पद शामिल हैं। इसके अलावा आयुष्मान ऑपरेटर, एनेस्थीसिया तकनीशियन, एचआर, मार्केटिंग मैनेजर, स्टोर कीपर, टेली कॉलर, सिक्योरिटी गार्ड एवं एकाउंटेंट के एक-एक पद तथा स्वीपर और PRO/फील्ड स्टाफ के 2-2 पदों पर भर्ती की जानी है।
संस्था की ओर से बताया गया है कि अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को विशेषज्ञ टीम के साथ कार्य करने, सीखने एवं आगे बढ़ने का अवसर मिलने के साथ सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी WhatsApp के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एवं संपर्क के लिए 9630465504 नंबर जारी किया गया है। संपर्क का समय सोमवार से शुक्रवार शाम 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। शुभा नर्सिंग होम का पता जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली है। इसके अलावा संपर्क के लिए 9131622029 एवं 8815629039 नंबर भी दिए गए हैं।






























