बसना:नवागांव में 12 सितंबर को पत्रकारों का मिलन समारोह, हितों के मुद्दों पर होगी चर्चा

बसना। छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन, बसना विकासखंड के तत्वावधान में पत्रकार साथियों के लिए नुआ खाई मिलन समारोह का आयोजन 12 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 11:30 बजे ग्राम नवागांव में किया जाएगा। समारोह में बसना विकासखंड क्षेत्र के समस्त पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।
समारोह का उद्देश्य पत्रकार साथियों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और भाईचारे को मजबूत करना है। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों, सुरक्षा और हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन जिला महासमुंद के जिलाध्यक्ष बलराज नायडू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीत गुप्ता, नारायण दुबे, मुज्जमिल कादरी एवं शुकदेव दास वैष्णव करेंगे। वहीं अनुराग नायक, कामेश बंजारा, केशव साहू, गोवर्धन केवर्त, परशुराम केवर्त, सूरज साव, सदानंद साव, नरेंद्र सिंह तलूजा, नवीन कुमार साव, नरेंद्र यादव, छत्तरसिंह नायक, हर्जिंदर सिंह हरजू, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, संतोष पटेल एवं अमर नाग अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ब्लॉक प्रवक्ता छोटेलाल टंडन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
आयोजक मोहन लाल साव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन बसना, सहित ब्लॉक उपाध्यक्ष रामकुमार नायक, विजय हिंदुस्तानी, रूपानन्द साव एवं केशव साव, ब्लॉक महासचिव सुकिशन कश्यप तथा ब्लॉक सह सचिव कुलदीप दुबे ने पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में स्वरुचि भोज की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजन को लेकर पत्रकार साथियों में उत्साह है।





























