सरायपाली

सरायपाली: बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

सरायपाली। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल ने विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला सिंघोड़ा एवं शासकीय प्राथमिक शाला पंडरीपानी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बीईओ ने शिक्षक डायरी, मध्यान्ह भोजन, ऑनलाइन उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति, यू-डाइस एंट्री तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से शिक्षक डायरी संधारित करने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समयानुसार पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बीईओ ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था का भी जायजा लिया। साथ ही विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चारभाटा संकुल समन्वयक राजेश पटेल, संस्था प्रमुख सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!