सरायपाली

सरायपाली:उधारी के पैसे को लेकर युवक से मारपीट, पांच लोगों पर मामला दर्ज

सरायपाली। उधारी के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सरायपाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नं. 02 वीरेंद्र नगर सरायपाली निवासी युवक की 100 बिस्तर अस्पताल के पास डेली नीड्स की दुकान है। 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे लियाकत अली, तौफिक खान और बाबू उसकी दुकान के पास पहुंचे। इस दौरान लियाकत अली ने उससे पैसे मांगे। युवक ने पूर्व की उधारी राशि नहीं देने की बात कहते हुए पैसे देने से मना किया।
इसके बाद लियाकत अली के कहने पर युवक अपनी मोटरसाइकिल से लियाकत और बाबू के साथ बस्ती सरायपाली स्थित शंकर तालाब के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां लियाकत अली ने युवक से हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी तथा फोन कर बिट्टू खान और नावेद खान को बुलाया। दोनों के पहुंचने के बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
शिकायत के मुताबिक बिट्टू खान और लियाकत अली ने डंडे से तथा नावेद खान ने हाथ-मुक्के से युवक के साथ मारपीट की। मारपीट में उसके गले, बाएं हाथ की कोहनी के ऊपर, उंगली तथा दोनों पैरों में चोटें आईं। घटना के दौरान बाबू भी मौके पर मौजूद था।
पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने दोस्त शिवा नायक और अजय डोंगरे को देने के बाद सरायपाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!