सरायपाली:तेज रफ्तार बोलेरो ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर

सरायपाली। वार्ड क्रमांक 03 रानीसागर रोड निवासी नरेश उर्फ राजू जोगी को तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर सहित सिर, सीना, दोनों हाथ और कमर में चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर की रात करीब 9 से 10 बजे नरेश जोगी घर से टहलने निकले थे। वापस लौटते समय बस्ती सरायपाली पोस्ट ऑफिस रोड के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी बोलेरो 102 वाहन क्रमांक CG 07 CP 0577 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक घायल नरेश जोगी को उसी वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम रेफर किया गया।
घायल के पुत्र प्रकाश जोगी ने थाना सरायपाली में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में वाहन चालक के नशे की हालत में होने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






























