सरायपाली

ग्रामीणों ने लगाया रोजगार सहायक पर आरोप फर्जी तरीके से मस्टरोल भरने का

(सरायपाली काकाखबरीलाल).

ग्राम पंचायत प्रेतनडीह में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी के तहत किए गए काम में भारी गड़बड़ी होने कि शिकायत  स्टाम्प में लिखकर ग्रामीणों ने की है। रोजगार सहायक के ऊपर अनेक आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों कि ओर से मिली शिकायत में सहदेव त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र के सहारे दैतारी बारीक द्वारा नौकरी की जा रही है। वही दुतासन त्रिपाठी ने बताया कि 2017-18 में उनका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। और 2018 में पुरा हो चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना में मनरेगा के तहत भी काम किया जाता है। जिसमें 15000 रुपये राशि भी दी जाती है।
लेकिन उनके मकान में जिन लोगों ने काम किया था उनका नाम  ही उल्लेख नहीं है।  और जो काम नहीं किए थे  चंद्रिका बारीक पति देवेंद्र बारीक, देवेंद्र बारीक पिता निराकार, धनेश्वर, हीराप्रताप  का फर्जी तरीके से मस्टरोल भरने का आरोप लगाया गया है।
वही मोहन प्रधान, विनोद निषाद, श्यामलाल, प्रेम भोई, पुजा, प्रवीण, मामुके, कैलाश, बिल्लु, पेटला, टिकेश्वर आदि के द्वारा  डूमर तालाब कोटवार तालाब में विगत 2017-18 में मनरेगा के तहत  किए गए तालाब गहरीकरण में  किसी का 3 सप्ताह किसी का 6 सप्ताह की राशि तक नहीं मिलने की शिकायत किया गया है।  रुसी प्रधान ने कहा कि रोजगार सहायक गाँव में क्लिनिक चलाते हैं और  रोजगार गारंटी काम में कम ध्यान देते हैं। और यह भी आरोप लगाया कि इनके पास चिकित्सा प्रमाण पत्र भी नहीं है।  इन ग्रामीणों के खातो में फर्जी मस्टरोल भरने का आरोप लगाया गया है। तेजमणि पिता विधाधर  77326 रुपये, खिरोद पिता कुर्ती वास  12658 रुपये, दुखू पिता रथु 101313 रुपये, उग्रसेन रथु
108391 रुपये,  निराकार/ गौ रंगो  31970 रुपये,
नरेंद्र/ जय कृष्णा  498732 रूपये, निराकार  134116 रुपये, प्रदीप 23813 रूपये, लोकनाथ 33973 रुपये,  उमाकांत 5625 रूपये, जगदीत 112588 रूपये,  डिग्री लाल 81460 रूपये, पुखराज 2088 रूपये, बनारसी 50838 रूपये,
दंडधर 40815 रूपये, भुजबल 27878 रूपये, पीछालु 74141 रूपये, चंद्रहास 101630 रूपये,
नरेंद्र 50444 रूपये  आदि नाम से फर्जी तरीके से मस्टरोल भरकर रोजगार सहायक द्वारा राशि आहरण का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।
अब देखना होगा कि आने वाले समय में ग्रामीणों व रोजगार सहायक को किस प्रकार न्याय मिल पायेगा यह आने वाले समय में ही पता चलेगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!