सरायपाली

सरायपाली: महंगाई भत्ता को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र

सरायपाली .पेंशनरों के द्वारा चुनाव आयोग से स्वीकृति लेकर केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र प्रेषित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष श्याम लाल चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देकर दशहरा दीपावली का तोहफा दिया है। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने घोषणा पत्र में केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता देने की गारंटी दी है। अतः पेंशनरों के द्वारा चुनाव आयोग से स्वीकृति लेकर राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों को भी उक्त 4 प्रतिशत महंगाई राहत स्वीकृत करने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!