बसना

बसना:मोबाइल खरीदने की बात पर मां से विवाद ईंट से किया हमला

 

बसना। ग्राम कुडेकेल में मोबाइल खरीदने की बात को लेकर एक युवक ने अपनी मां से विवाद करते हुए ईंट के टुकड़े से हमला कर दिया। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मंजू सिदार ने बताया कि 24 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर के सामने गली में थी। इसी दौरान उसका बेटा डिलेश्वर सिदार मोबाइल खरीदने की बात को लेकर उससे बहस करने लगा और पास में रखे ईंट के टुकड़े से उसे फेंककर मार दिया। ईंट लगने से उसके दाहिने हाथ की कलाई और सीने के पास चोट आई तथा दर्द होने लगा।

शिकायत के अनुसार 25 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे डिलेश्वर ने मोबाइल लेने की बात को लेकर अपनी पत्नी सरिता सिदार से भी विवाद किया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए ईंट का टुकड़ा फेंककर मारने का प्रयास किया। सरिता ने घर का दरवाजा बंद कर लिया, जिससे उसे चोट नहीं लगी। घटना के दौरान मंजू सिदार, सरिता सिदार तथा घर में आई फुफू सास मौजूद थीं। पुलिस ने मामले में धारा 115(2) और 296 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!