बसना

बसना:कंडेंसर बदलने की बात पर विवाद, देवर ने भाभी-भाई से की मारपीट

बसना। ग्राम वार्ड क्रमांक 10 बसना निवासी एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि 25 सितंबर की रात करीब 7:30 बजे घर में कंडेंसर बदलने की बात को लेकर उसके देवर विदेशी टंडन का उसके पति कंचन टंडन से विवाद हो गया। आरोप है कि विदेशी टंडन ने उसके पति के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने महिला के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की।
मारपीट में महिला के सिर और पीठ में चोट आई तथा पीठ में दर्द होने की बात उसने पुलिस को बताई। घटना के दौरान सुलमान टंडन ने विवाद देखा और बीच-बचाव किया। महिला ने घटना से अपने परिवार को भयभीत होना बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!