बसना :बकरी चोरी गिरोह के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बसना (काकाखबरीलाल). बकरी चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 02 फरवरी को प्रार्थी दिलीप पिता प्रकाश बाघ उम्र 32 साल साकिन रसोडा थाना बसना ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 01 फरवरी को शाम को बकरा बकरियों को चराकर घर लाकर कोठा में बंद कर रखा। रात्रि में खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य सो गए रात्रि करीब 03.40 बजे बकरियों की चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के सामने आकर देखा तो घर के सामने रोड में एक डार्क वे सिल्वर कलर की महिन्द्रा बोलेरो क्रमांक सीजी 11 एपी 0345 खड़ी थी, जिसके अंदर से बकरियों की चिल्लाने की आवाज आ रही थी। प्रार्थी ने चोर चोर कर से आवाज लगाई तो महिन्द्रा बोलेरो का चालक अपनी वाहन को भगाते हुए जगदीशपुर की ओर भाग गया। कोठा में जाकर देखे तो कोठा अंदर 10 नग छोटे बड़े बकरे कीमती 60,000 रुपए नहीं था। रिपोर्ट पर थाना बसना में धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस को मुखबिरों से पता चला कि उक्त बोलेरा वाहन ग्राम बम्हनीनडीह क्षेत्र का है, जिसे पता तलाश करते ग्राम बम्हनीनडीह गए, जहां देवदास महत पिता लक्ष्मीदास महंत उम्र 26 साल साकिन बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर चांपा एवं शरीफ अली उर्फ टिपू अली पिता अजगर अली उम्र 21 साल निवासी बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह जिला जाजगौर चांपा को पकडे, जिनके कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि 01 फरवरी 2023 संजू मिरी, मुखउ मिरी निवासी बम्हनीनडीह के साथ मिलकर महिन्द्रा बोलेरो क्रमांक सीजी 11 एपी 0345 में ग्राम रसोड़ा गये वहां एक घर के कोठा से 10 नग छोटा बड़ा बकरा बकरी को वाहन में डाले और घर वालो के उठने की आवाज सुनकर वहां से भाग गये तथा गाड़ी एवं बकरा को राजू मिरी के घर में रखना बताये कि आरोपियों से 10 नग छोटा बड़ा बकरा कीमती 60,000 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा बोलेरो कीमती 2,50,000 रुपए को जब्त किया है।






























