बसना: डंडे से पिटाई


बसना( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में हेमन्त डडसेना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम अंकोरी का रहने वाला है टेलर काम करता है दिनांक 12.06.2024 के शाम 04.30 के आसपास अपने रूम से सो कर उठा उसी समय छोटे भाई अक्षय डडसेना और पिताजी नीलमणी डडसेना डोंगरीखार के खेत को ट्रेक्टर से जोतवाने की बात कर रहे थे जिसे सुनकर बोला कि इस साल डोंगरीखार के खेत को जोताई करवाऊंगा आप लोग बोर तरफ के खेत को जोताई करवाना बोलने पर छोटे भाई और पिताजी अचानक आवेश में आ गये और गंदी-गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट कर छोटे भाई अक्षय डडसेना ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे डंडे से सिर को मारा जिससे सिर से खुन बहने लगा व बांए पैर, बांए हाथ में चोंट लगा तब चिल्लाते हुए घर से बाहर निकला तब घटना को राजेन्द्र डडसेना, ब्रिज सिदार देखे व सुने हैं पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























