बसना

बसना: क्रिकेट देखने पैदल जा रहे युवक को बाईक ने मारी ठोकर

बसना  (काकाखबरीलाल ).  आरक्षी केद्र में रामलाल सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  रामलाल सिदार पिता रमानु सिदार उम्र 35 वर्ष निवासी कांदाडोंगर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द का निवासी है कि दिनांक 08.06.2024 को रात के करीबन 09.30 बजे के आसपास करीबन  बडे भैया उनका साथी पुष्पधर बरिहा एवं गांव का एक बच्चा योगेश सिदार तीनों घर से क्रिकेट देखने पैदल-पैदल रूपापाली जा रहे थे तब रूपापाली पंचर दुकान के पास पिछे से तेज रफ्तार से आकर मोटर सायकल क्रमांक CG06GF5090 प्लेटिना ने उन्हे टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है । योगेश सिदार दौडते हुए  पास आकर घटना की जानकारी दी जिसके बाद घटना स्थल से जाकर देखा तब  बडे भाई श्यामलाल एवं पुष्पधर रोड में गिरे पडे थे व दोनों के शरीर से खुन निकल रहा था वहीं पर मोटर सायकल चालक वहीं  पर गिरा पडा था तब  मोटर सायकल चालक से बात किये तो वह पुरी तरह से नशे में था ठिक से बात नही कर पा रहा था । वाहन चालक एवं अन्य एक साथी दोनो ही ग्राम बरपेलाडीह का निवासी होना बताया और एक व्यक्ति ने अपना नाम हेमसागर बताया । जिसके बाद से  बडे भाई श्यामलाल सिदार को तुरंत श्याम हास्पीटल लेके भर्ती किये और पुष्पधर बरिहा गांव में ही अपना ईलाज पानी करवाया है । पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है .

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!