बसना

बाप-बेटे ने मिलकर कर दी शराबी की हत्या

बसना।एक शराबी के रोज-रोज के गाली-गलौज से तंग आकर पिता-पुत्र ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी भंवरपुर में 17 जनवरी की सुबह ग्राम खम्हारडीह राजपालपुर निवासी ने अपने भाई लक्ष्मी प्रसाद की मृत्यु होने की जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव सहित स्टाफ ने मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार किया। शव का निरीक्षण करने पर मृतक के गले में निशान होना पाया। पुलिस ने संदेह पर मृतक की पत्नी एवं अन्य लोगों से पूछताछ की। पता चला कि मृतक शराबी था और मोहल्लेवासियों से विवाद करता था। पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के नीलसागर गोंड़ एवं जनक राम से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद पुरानी बातों को लेकर आए दिन शराब के नशे में मेरी पत्नी एवं बहू से गाली-गलौज करता था जिससे हम लोग परेशान हो गए। घटना दिनांक को लक्ष्मी प्रसाद ने शराब पीकर मेरी बहू एवं पत्नी को गालियां दीं। दोपहर करीब 1 बजे मैं अपने बेटे नीलसागर के साथ मकान के पीछे बाड़ी की ओर से उसके घर अंदर गया। लक्ष्मी प्रसाद घर की परछी में सोया था। हमने उससे पूछा कि क्यों गाली बक रहे थे तो वह फिर हम लोगों को गाली देने लगा। तब हम बाप-बेटे ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर हम दोनों पीछे बाड़ी से भाग गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली है। आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!