20 फरवरी से होगा दूल्हादेव महोत्सव का शुभारंभ… तैयारियों में जुटी चौहान सेना

बसना(काकाखबरीलाल)। दो दिवसीय दूल्हादेव महोत्सव का भव्य शुभारंभ 20 फरवरी को होगा और समापन 21 फरवरी को सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में आवश्यक बैठक 10 जनवरी को बसना में रखी गई थी, बैठक की अध्यक्षता चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद की अगुवाई में शुरू हुआ।
बैठक में महोत्सव की रूपरेखा एवं कार्यक्रमों के व्यवस्थित संचालन के सम्बंध में कार्ययोजना तैयार की गई।
विदित हो कि विगत 3 वर्षों से छग चौहान सेना द्वारा दूल्हादेव महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। महोत्सव में निर्धन युवक युवतियों का आदर्श विवाह,बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। महोत्सव के माध्यम से गांडा समाज की संस्कृति और परम्परा को सहेजने एक अनूठी पहल की जा रही है।
बैठक में कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री उदय लाल चौहान छबिलाल चौहान मनराखन चौहान अशोक सागर सूरज चौहान दिलीप चौहान श्रीमती लक्ष्मी चौहान कल्पना चौहान श्रीमती पुष्पलता चौहान सचिन चौहान युगांतर आयुष नंद श्रीमती इंद्रा विनोद चौहान बहादुर चौहान लिंगराज चौहान हेमचंद हंसा ओम चौहान नीलाम्बर चौहान अनमोल चौहान हिमांशु चौहान, प्रियांशु चौहान विक्की चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



























