बसना:लकड़ी के डंडे से हमला हाथ में आई चोट

बसना।हेडसपाली निवासी नागेश्वेर साहु ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह खेती-किसानी का काम करता है। प्रार्थी के अनुसार 17 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे घर का काम खत्म करने के बाद वह गांव बस्ती की ओर घूमने गया था। वापस लौटते समय गांव के रवि अजय के घर के सामने पहुंचा, जहां आरोपी ने कथित रूप से गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने लकड़ी के डंडे से मारपीट की, जिससे नागेश्वेर साहु के बाएं हाथ में खरोंच और दर्द हुआ। प्रार्थी ने फिलहाल मुलाहिजा कराने से इनकार किया है। घटना को उसकी मां सुलोचना साहु एवं अन्य लोगों द्वारा देखे और सुने जाने की बात कही गई है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि धमकी और गाली-गलौज के कारण उसका परिवार भयभीत है तथा आरोपी पक्ष से डर बना हुआ है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।































