बसना

बसना:सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल

बसना।दिनांक 18/05/2026 को लगभग सुबह 10:30 बजे मृतक निर्मल सिदार अपने साथियों के साथ मोटर सायकल स्प्लेंडर प्रो क्रमांक CG 06 G 3267 से पिरदा गया हुआ था। वापसी के दौरान शाम करीब 04:00 बजे ग्राम तरेकेला मोड़ के पास मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सेमर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में निर्मल सिदार को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना में मोटर सायकल में पीछे बैठे अन्य साथी भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु श्याम अस्पताल एवं कल्पना अस्पताल भवरपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना को आसपास मौजूद लोगों ने देखा है।
पुलिस द्वारा मामले में अपराध धारा 106(1) BNS, 125(a) BNS एवं 281 BNS के तहत कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!