बसना

बसना में एडवांस हर्निया सर्जरी सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध, मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ उपचार सेवा

बसना। क्षेत्र के मरीजों को अब हर्निया जैसी गंभीर समस्या के उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडवांस हर्निया सर्जरी की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शरीर के किसी भी भाग, विशेषकर नाभि, अंडकोष या जांघ के आसपास होने वाली असामान्य सूजन हर्निया का संकेत हो सकती है।
विशेषज्ञों ने बताया कि हर्निया किसी भी उम्र में हो सकता है और समय रहते इसका उपचार आवश्यक है। उपचार में देरी होने पर यह आपातकालीन स्थिति का रूप ले सकता है। हर्निया का स्थायी उपचार शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) के माध्यम से ही संभव है।
अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन डॉ. एन. के. अग्रवाल तथा जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. गंगाधर आत्मराम द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा। शिविर के तहत सीटी स्कैन जांच पर 50 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है। वहीं बीजू एवं आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए उपचार की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने इच्छुक मरीजों से अपील की है कि वे अपनी सोनोग्राफी अथवा सीटी स्कैन रिपोर्ट के साथ दो दिन पूर्व पंजीयन कराएं, ताकि समय पर जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!