बसना

बसना में फेफड़ों के रोगों का होगा विशेषज्ञ उपचार, डॉ. श्री रजनी ने संभाली जिम्मेदारी

बसना। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में अब फेफड़ों एवं श्वास संबंधी रोगों के विशेषज्ञ डॉ. श्री रजनी (एमडी पल्मोनोलॉजिस्ट) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. रजनी इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी, एलर्जी एवं इम्यूनोथेरेपी तथा स्लीप डिसऑर्डर के उपचार में विशेष अनुभव रखती हैं।
अस्पताल में अस्थमा, सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज), एम्फायसीमा, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज, स्लीप एपनिया, श्वसन संक्रमण तथा ब्रोंकोस्कोपी जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा एलर्जी से संबंधित रोगों के उपचार एवं पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के कारण श्वास संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता से मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बसना में मरीज परामर्श एवं उपचार के लिए संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समय विशेषज्ञ परामर्श लेने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!