बसना में अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 24 घंटे मेडिसिन विशेषज्ञों की सुविधा, निःशुल्क डायलिसिस सेवा भी उपलब्ध

बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में मेडिसिन विभाग के अंतर्गत 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां अनुभवी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मीरा डी.एल. (एमडी मेडिसिन) तथा डॉ. रुद्र गायकवाड़ (एमडी मेडिसिन) मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
अस्पताल में बुखार, खांसी, सर्दी, मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप, थायरॉइड, हार्मोन संबंधी समस्याएं, पेट एवं लीवर रोग, सांस और छाती से जुड़ी बीमारियां, किडनी एवं पेशाब संबंधी रोगों का उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा हार्ट अटैक, लकवा, पीलिया, बेहोशी, अपच एवं कमजोरी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों को सटीक जांच एवं उचित उपचार प्रदान करने के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विशेष रूप से जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सुविधा भी संचालित की जा रही है। साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों को निःशुल्क उपचार का लाभ दिया जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है, ताकि गंभीर बीमारियों का समय रहते उपचार संभव हो सके।































