बसना
बसना :बोर के पास पानी भरने गयी महिला के साथ मारपीट मामला दर्ज

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में सोनवा साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बम्हनीनडीह चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द का निवासी है उनकी पति अमृत साहू तेली समाज का गांव का अध्यक्ष है जो दो माह पूर्व कार्तिक बाई के उसके पति द्वारा छोडे जाने पर मिटिंग हुआ था तब से उन्हें तथा उनके पति को कार्तिक बाई देखते हैं गाली गलौच कर मारने पीटने के लिये दौडते हैं दिनांक 14.01.23 को वह बोर के पास पानी भरने गयी थी तभी गांव के कार्तिक बाई, जनक साहू, लक्ष्मी बाई तीनों आकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ से एवं मुक्का से मारपीट किये जिससे दाहिने हाथ के कलाई तथा शरीर के अन्य हिस्से में चोट आयी है। घटना को गांव के होरीलाल साहू एवं रघु सिंग निषाद तथा अन्य लोग देखे हैं पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1


























