बसना

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में किफायती मातृत्व पैकेज, सामान्य डिलीवरी ₹5100 और सिजेरियन ₹11,000 में सुविधा

बसना। गर्भवती महिलाओं को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना ने विशेष मातृत्व पैकेज की शुरुआत की है। अस्पताल में प्रतिदिन 24 घंटे प्रसव सुविधा उपलब्ध है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को समय पर सुरक्षित उपचार मिल सके।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सामान्य डिलीवरी के लिए ₹5100 तथा सिजेरियन (ऑपरेशन) डिलीवरी के लिए ₹11,000 का पैकेज निर्धारित किया गया है। इस पैकेज में मरीज की भर्ती, संपूर्ण डिलीवरी प्रक्रिया, आवश्यक ऑपरेशन एवं उपचार, दवाइयां, अनुभवी चिकित्सकों का परामर्श तथा मां एवं नवजात शिशु की देखभाल शामिल है।
अस्पताल में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दोनों विशेषज्ञ प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों का परामर्श करते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जन्म के बाद यदि नवजात शिशु को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होती है, तो आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उसका उपचार पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा। इसके लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक व्यक्ति अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) में संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!