अग्रवाल नर्सिंग होम में 12 जुलाई को ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी देंगे सेवाएं

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 12 जुलाई 2026 (रविवार) सुबह 10 बजे से नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोगों से संबंधित जांच, उपचार एवं ऑपरेशन की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी (एमएस-ईएनटी) मरीजों का परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार उपचार करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आधुनिक लेजर एवं एंडोस्कोपी तकनीक के माध्यम से कम दर्द, कम रक्तस्राव तथा सुरक्षित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सुनने की जांच एवं कान की सुनने की मशीन की सुविधा भी मरीजों को उपलब्ध रहेगी।
इस शिविर में नाक के मस्से, टॉन्सिल, नाक की हड्डी का टेढ़ापन, कान के पर्दे में छेद, कान से मवाद आना, थायरॉयड, घेंघा (गॉयटर), नाक, कान एवं गले के कैंसर, मुंह एवं जीभ के कैंसर सहित विभिन्न ईएनटी रोगों का उपचार एवं ऑपरेशन किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑपरेशन करवाने के इच्छुक मरीजों से 11 जुलाई तक अस्पताल में पहुंचकर अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की गई है।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक मरीज अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना (जिला महासमुंद) में संपर्क कर सकते हैं।
































