बसना

बसना में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल देंगे सेवाएं, मोतियाबिंद सहित आंखों की विभिन्न समस्याओं की होगी जांच

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 11 अक्टूबर 2026, रविवार को नेत्र संबंधी समस्त जांच एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं फेको तथा ओकुलोप्लास्टिक सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।
शिविर में आंखों के पर्दे की जांच, आंखों की पुतली की जांच, ड्राई आईज, आंखों की एलर्जी, कम दिखाई देने की समस्या, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा (कालाबिंद), तिरछी आंख (भेंगापन) तथा आंखों की सर्जरी से संबंधित परामर्श एवं सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड, टीपीए, इंश्योरेंस, सीजीएचएस एवं सीएसपीडीएल के माध्यम से पात्र मरीजों को नियमानुसार निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और आंखों की बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार के प्रति जागरूक करना है।
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।
संपर्क: 91312-76828, 77730-86100।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!