बसना
बसना : घर के अंदर से बाईक ले उड़े चोर



बसना (काकाखबरीलाल). घर के अंदर में रखी मोटरसायकल को अज्ञात ने चुरा लिया। मामला बसना थाना क्षेत्र का है, जहां बसंत साहू (40) ने पुलिस को बताया कि बीते 14 फरवरी को वह अपने परिवार सहित बसना के संतोष धीवर के घर शादी कार्यक्रम में गया था। 15 फरवरी की रात वह बारात से वापस आया और अपने बाइक क्रमांक सीजी 06 जीडी 7540 को संतोष धीवर के घर में रखकर सो गया। सुबह देखा तो बाइक वहां नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1



























