बसना: बडेसाजापाली में जुआ खेलते जुआरी धरे गए

बसना(काकाखबरीलाल). पुलिसको दिनांक 17/01/2023 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बडेसाजापाली के आम गली में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम बडेसाजापाली रवाना हुआ ग्राम बडेसाजापाली पहुंचकर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर काट पत्ती नामक जुआ 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे की हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते जुआडियों को पकडे जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. खोजन खुंटे पिता धनऊ खुंटे उम्र 38 वर्ष साकिन सुखापाली थाना सरायपाली जिला महासमुन्द 2. हरिशंकर भारद्वाज पिता मोतीलाल भारद्वाज उम्र 37 वर्ष साकिन ग्राम मोंहदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0का रहना बताये एवं जुआ खेलना स्वीकार किये। जिनके पास एवं फड से एक सफेद रंग की बोरी 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 12300 रूपये के साथ आरोपियो को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 13-LHY के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





























