बसना

बसना:बाडी में रखा ट्रेक्टर का चक्का चोरी

बसना( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में ललित कुमार पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम तरेकेला में रहता है किसानी का काम करता है मेट्रिक तक पढाई किया है अपने रोजाना की भांति  अपना जान डियर ट्रेक्टर हरा रंग क्र0 CG06 C 7115 जिसके मुण्डी के पीछे वाले दोनों बडा चक्का (टायर) मय डिस्क के था जिसे केजबील लगाने के कारण ट्रेक्टर मुण्डी से चक्का को निकालकर अपने बाडी के पास रख दिया था रोजाना की भांति दिनांक 18.08.24 के रात करीबन 09.00 बजे खाना खाकर सो गया था दिनांक 19.08.24 के सुबह उठकर नित्य क्रिया के बाद करीब 08.00 बजे जहां दोनों ट्रेक्टर का बडा चक्का रखा था बाडी के बाहर जाकर देखा तो वहां पर मय डिस्क के दोनों बडा चक्का नहीं दिखा तब  अपने घर वालों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता तलाश किया कोई पता नहीं चलने पर थोडा आगे जाकर देखा तो पीकप जैसे किसी गाडी के चक्का का निशान देखने पर आभास हुआ कि कोई अज्ञात चोर  ट्रेक्टर मुण्डी के पीछे वाले दोनों बडा चक्का को चोरी कर ले गया है गांव के बनवाली चौहान के घर बनडबरी से आया मेहमान चर्चा के दौरान बताया कि वह रात करीब 03.00 बजे तालाब से नहा कर आ रहा था जो धरसा तरफ से एक पीकप निकला और पिरदा की ओर गया है हो सकता है कि वहीं पीकप वाले चोरी कर ट्रेक्टर का चक्का (टायर) ले गये हैं दोनों चक्का को 15 माह पूर्व बसना से प्रेम टायर दुकान खरीदा था  जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!