बसना में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर 10 जुलाई को देंगे परामर्श, प्रतिदिन डायलिसिस सुविधा उपलब्ध

बसना। किडनी रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे से किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) डॉ. रवि धर मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे। अस्पताल में सभी प्रकार के किडनी रोग, पथरी एवं संबंधित समस्याओं का उपचार और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां डायबिटिक किडनी रोग, किडनी फेल्योर, किडनी में सूजन एवं संक्रमण, मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई), पथरी, प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याएं, एक्यूट एवं क्रॉनिक किडनी डिजीज, रक्ताल्पता (एनीमिया), कमजोरी तथा पैरों में सूजन (एडिमा) जैसी समस्याओं का उपचार किया जाता है। अस्पताल में प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध है।
प्रबंधन ने बताया कि जिले का सबसे बड़ा एवं आधुनिक 8 बिस्तरों वाला डायलिसिस यूनिट यहां संचालित किया जा रहा है। साथ ही बीपीएल एवं आयुष्मान कार्डधारकों को निर्धारित नियमों के तहत निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।
विशेषज्ञों ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे से ग्रस्त लोगों को समय-समय पर किडनी की जांच कराने की सलाह दी है, ताकि गंभीर बीमारी का समय रहते पता लगाकर उपचार शुरू किया जा सके। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से निर्धारित तिथि पर पहुंचकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाने की अपील की है।

































