शुभा नर्सिंग होम:बढ़ती उम्र के साथ बढ़ रहा महिला रोगों का खतरा, समय पर जांच कराएं

सरायपाली। आधुनिक जीवनशैली, खान-पान, प्रदूषण और बदलते वातावरण के कारण महिलाओं में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सरायपाली स्थित शुभा नर्सिंग होम द्वारा महिलाओं को समय पर जांच और उपचार कराने का संदेश दिया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में माहवारी संबंधी समस्याएं, अंडाशय में सिस्ट, स्तन में गांठ, बार-बार मूत्र संक्रमण (यूटीआई) तथा गर्भाशय मुख (सर्वाइकल) कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से समय पर जांच, चिकित्सकीय परामर्श और सावधानी अपनाकर बचाव संभव है।
अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता पटेल तथा कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिपांजन विश्वास की सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां गर्भाशय मुख कैंसर (एचपीवी) का टीका एवं पैप स्मीयर जांच की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
शुभा नर्सिंग होम में 24×7 आपातकालीन सेवाएं, आईसीयू, डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी तथा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन ने महिलाओं से अपील की है कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें और समय पर चिकित्सकीय जांच कराकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

































